मेरठ

मासिक स्वच्छता सर्वेक्षण में परीक्षितगढ़ का वार्ड-तीन प्रथम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

परीक्षितगढ़। नगर पंचायत के सभी वार्डों में मासिक स्वच्छता का सर्वेक्षण किया गया। स्वच्छता प्रेरक स्वाति चौधरी के नेतृत्व में विशेष टीम ने नगर के 13 वार्डों का अलग-अलग विभिन्न मापदंडों के आधार पर सर्वे किया, जिसके आधार पर वार्ड तीन मोहल्ला मातावाला प्रथम, वार्ड एक मोहल्ला कास्यवान को द्वितीय एवं वार्ड 12 बजरी सुभाष चौक को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

स्वच्छ भारत मिशन के नगर के ब्रांड एंबेसडर एवं अखिल विद्या समिति के अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने नगर वासियों से स्वच्छता में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पर्यटन नगरी परीक्षितगढ़ को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए सड़कों पर कूड़ा मत डालो, सूखा और गिला कूड़ा अलग-अलग करे, जब कूड़ा उठाने वाली गाड़ी आपके घर के पास आए, तभी कूड़ा डाले। वहीं शिवरात्रि पर विशेष सफाई अभियान चलाकर सभी मंदिरों की विशेष सफाई की जायेगी, अब गंदगी फैलाने वालों पर भी निगाह रखी जाएगी। निर्णायक मण्डल में स्वच्छता चैंपियन पूनम रूहेला, जितेंद्र त्यागी, सरताज अली, प्रियंका यादव, आशीष कुमार, नोनी त्यागी, रवि गौतम, संतोष, भावना शर्मा आदि रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button