बरेली
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कानून एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चलाया गया चेकिंग अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देशन में बरेली पुलिस द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर अपराध नियन्त्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के उद्देश्य से जनपद के मुख्य मार्गों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, होटल, ढाबों, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।




