हापुड़

आई लव मोहम्मद स्लोगन को लेकर पुलिस सतर्क

- जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

गढ़मुक्तेश्वर। आई लव मोहम्मद विवाद को देखते हुए शुक्रवार को जुमे की नमाज से पहले पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
सीओ स्तुति सिंह ने कोतवाली गढ़, थाना बहादुरगढ़ और सिंभावली में पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के आदेश दिए। उन्होंने थानों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही अधिकारियों ने पैदल गश्त कर हालात पर नजर रखी। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तरह की अफवाह या अराजकता फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button