बावड़ी गांव में बेजुबान सांड कारेस्क्यू कर किया उपचार
ग्रामीणों ने की दोषी व्यक्ति के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बावड़ी। ग्राम पंचायत बावड़ी में एनएच.52 के पास बेजुबान सांड को की किसी व्यक्ति ने प्लास्टिक रस्सी से नांक व सीगों में बांधने घायल हो गया। रेस्क्यू टीम के कमल मिश्रा ने बताया कि बावड़ी निवासी राजेन्द्र बाजिया ने दूरभाष से शिवम् रेस्क्यू टीम रींगस को सूचना दी। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची तो बेजुबान सांड के प्लास्टिक रस्सी को नांक में डालकर सीगों में बांध रखा था। जिससे रस्सी नाक व सीगों में पूरी तरह से अंदर गुसने से सांड के नांक व सीगों से खून निकल रहा था। रींगस , श्रीमाधोपुर, महरोली से गौ रक्षक दल पहुंचा। तीनों क्षेत्रों की रेस्क्यू टीम में कमल मिश्रा, रवि महरोली, कृष्ण आसीवाल, लक्की व ग्रामीणों ने मिलकर बेजुबान घायल सांड के रस्सी को निकाली गई। साथ ही प्राथमिक उपचार कर बावड़ी पंचायत में ही सांड को छोड़ दिया गया। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन व सरकार से मांग की है कि उचित कार्रवाई की दोषी को सजा दी जाये। ऐसा किसी बेजुबान पशुओं के साथ ऐसी घटना नहीं घटे।



