जयरामपुर आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग से ईस्ट बरारी एवं मोदीभिट्ठा बस्ती में कई घरों में दरार, आक्रोशित ग्रामीणों ने दिया धरना, परियोजना का काम ठप
Due to heavy blasting in Jayarampur outsourcing project, many houses in East Barari and Modibhittha Basti developed cracks, angry villagers staged a sit-in, project work halted

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद, झरिया। बीसीसीएल के लोदना एरिया संख्या 10 अन्तर्गत चल रहे जयरामपुर आउटसोर्सिंग परियोजना में हुई हैवी ब्लास्टिंग से ईस्ट बरारी एवं मोदीभिट्ठा बस्ती में एक दर्जन घरों में दरार और क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीण भड़क गये। आक्रोशित होकर ग्रामीणों ने परियोजना का काम ठप कर दिया। परियोजना बंद रहने से कम्पानी को हुई करोड़ों की आर्थिक क्षति से बौखलाए आउटसोर्सिंग समर्थक और उनके गुर्गों ने मंगलवार की देर रात को हर्वे हथियार से लैस होकर मोदीभिट्ठा बस्ती में घुसकर जमकर तांडव किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बागडिगी रहने वाले हेमन्त पासवान और उनके समर्थकों ने बस्ती के पास धरना दे रही महिलाओं के साथ मारपीट करते हुए अभद्र व्यवहार किया। जन बचाने को सभी महिलाएं बस्ती की ओर शोर मचाते भागने लगे। इस दौरान पार्वती महतो, जोबा महतो, अंकुरी देवी, ममता देवी,भानु देवी, कलावती देवी, कुंती देवी, झूनी कुमारी महिला घायल हो गई। घटना को लेकर बस्ती के रैयतों ने रात में ही जोरापोखर थाना को लिखित शिकायत कर हमलावरों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग किया। घटना की सूचना पाकर बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस निरीक्षक सह- थाना प्रभारी राजेश प्रकाश सिन्हा दल बल के साथ तत्काल घटना स्थल का निरीक्षण किया। धरना दे रहे ग्रामीणों को आश्वत करते हुए कहा कि वैसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।



