मेरठ

कांवड़ मार्ग पर मानक से नीचे न रहे विद्युत तार: डा. वीके सिंह

-डीएम ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी डा. वीके सिंह की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर समीक्षा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर निगम, विद्युत विभाग, विद्युत सुरक्षा, पुलिस विभाग, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, वन विभाग, जल निगम, पंचायती राज विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, स्वास्थ्य विभाग, एनएचएआई सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा तैयारियां में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी द्वारा सख्त निर्देश देते हुए कहा गया कि संबंधित विभाग कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न होने तक अपने कार्यों को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे। कार्यों में लापरवाही किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तैयारियों की सेन्ट्रल मॉक ड्रिल होगी

उन्होंने कहा कि अगर किसी विभागीय अधिकारी, कर्मचारी की लापरवाही के कारण कोई भी कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हुई तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे तथा जिम्मेदार उच्चाधिकारी के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। सभी अधिकारी पूर्व में ही अपने कार्यों की समीक्षा एवं मॉक ड्रिल कर लें। पांच जुलाई को सभी तैयारियों की सेन्ट्रल मॉक ड्रिल की जाएगी।

बैठक में ये अधिकारीगण रहें मौजूद

इस अवसर पर सीडीओ नूपुर गोयल, सीएमओ डा. अशोक कटारिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगर बृजेश सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त सूर्य कान्त त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति राजपाल सिंह, एमडीए सचिव आनंद प्रकाश सिंह, एसपी ट्रैफिक राघवेन्द्र मिश्रा, समस्त एसडीएम, जिला सूचना अधिकारी सुमित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button