अमरोहा
अमरोहा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल
एसपी ने दो थाना प्रभारी और तीन चौकी प्रभारियों का किया तबादला

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : एसपी अमित कुमार आनंद ने देर रात जिले में पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। उन्होंने दो थाना प्रभारी और तीन चौकी प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।
हसनपुर थाना प्रभारी वरुण कुमार को बिजनौर जिले में स्थानांतरण के बाद पुलिस लाइन भेजा गया है। सैद नंगली थाना प्रभारी दिनेश कुमार शर्मा को हसनपुर थाने की जिम्मेदारी दी गई है। एसओजी प्रभारी रहे दरोगा विकास कुमार को सैद नंगली थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है।
चौकी प्रभारियों में भी फेरबदल किया गया है। दरोगा संजीव कुमार को थाना धनौरा से पपसरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। हसनपुर थाने के दरोगा संदीप कुमार को जल्लोपुर चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सैद नंगली थाने के दरोगा कमलेंद्र कुमार को पीठखेड़ा चौकी का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा, दरोगा विकास त्यागी का स्थानांतरण थाना बछरायूं से थाना अमरोहा देहात किया गया है। एसपी ने दरोगा रामप्रकाश, दिनेश कुमार और उमेश प्रताप सिंह के पूर्व में किए गए तबादले को निरस्त कर दिया है।



