ललितपुर

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग

गौ पुत्र सेना ने निकाली पदयात्रा, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

ललितपुर। सनातन परंपरा और भारतीय संस्कृति की मूल चेतना का प्रतीक गौ माता को भारत की राष्ट्र माता घोषित किए जाने की मांग को लेकर गौ पुत्र सेना ने बुधवार को एक ऐतिहासिक पदयात्रा एवं ज्ञापन अभियान आयोजित किया। सुबह श्रद्धालु एवं गौ सेवक बड़ी संख्या में तुवन मंदिर परिसर में एकत्र हुए। श्रीहनुमान जी महाराज का आशीर्वाद लेकर गौ माता को राष्ट्र माता बनाओ, गौ हमारी माता है- भारत की पहचान है जैसे गगनभेदी नारों के साथ यात्रा प्रारंभ हुई। पदयात्रा में विद्यार्थियों, किसानों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा तुवन मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची, जहां गौ पुत्र सेना के सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वेद, पुराण और उपनिषदों के शास्त्रोक्त उद्धरणों के साथ यह स्पष्ट किया गया कि गौ केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता की आत्मा, संस्कृति की धारा और स्वास्थ्य की जननी है। ज्ञापन में कहा गया कि ऋग्वेद, अथर्ववेद और ब्रह्मवैवर्त पुराण में गौ को विश्वमाता, कामधेनु और अघ्न्या के रूप में वर्णित किया गया है। अतएव गौ माता को राष्ट्र माता का संवैधानिक एवं सर्वोच्च दर्जा देकर भारत की सनातन आत्मा को सम्मानित किया जाना चाहिए। ज्ञापन में मांगें उठायी गयी कि गौमाता को राष्ट्र माता का संवैधानिक दर्जा प्रदान किया जाए। राष्ट्रीय गौ आयोग का गठन किया जाए। विद्यालयों व विश्वविद्यालयों में गौ विज्ञान एवं पंचगव्य चिकित्सा पर पाठ्यक्रम शुरू किए जाएं। गौवंश हत्या पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय कानून बनाया जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य चिकित्सा और पर्यावरणीय संतुलन भारत को आत्मनिर्भर एवं विश्वगुरु बनाने की दिशा में निर्णायक सिद्ध हो सकते हैं। गौ पुत्र सेना के प्रशांत शुक्ला ने कहा कि गौ माता भारत की संस्कृति का हृदय हैं। उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना न केवल श्रद्धा का विषय है, बल्कि यह भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आत्मनिर्भरता की पुनस्र्थापना का मार्ग है। इस दौरान श्रीतुवन मंदिर के महन्त रामलखनदास जी, प्रशांत शुक्ला, पर्यावरणविद पुष्पेन्द्र सिंह चौहान एड., हरेंद्र राजा, अनुज, आदित्य राजा, अनुज शर्मा, प्रेस क्लब अध्यक्ष राजीव बबेले सप्पू, राजेश यादव, सत्येन्द्र प्रताप सिंह सिसौदिया, सचिन जैन बॉस, डा.प्रबल सक्सेना, भरत रिछारिया, डा.संजीव कड़ंकी, रामेश्वर मालवीय, रमेश गांधी, बृजेश पंथ, मनीष दुबे दरौनी, डा.दीपक पस्तोर, शुभम पस्तोर, सत्यम, मोनू, प्रदीप, प्रशांत सोनी, विक्की बाबा, सानू करौसिया, विनीत तिवारी, पत्रकार अमित लखेरा, कपिल, विकास झां, रक्षिक, सोनू पाल, अंकित, गौरव, अंशु, श्लोक, आयुष, रोहित, आदर्श, सक्षम, शिवम देवलिया, शशिकांत राजपूत, दीपक, गोविंदा, रोहित, नितिन झा, मोनू, रवि, अमन, संदीप पाल, मनोज, जालम, आशुतोष शर्मा, रविकांत तिवारी, अंतरिक्ष, राजकुमार शर्मा, दिनेश पांडेय, शिवम पाराशर, अन्नत शर्मा, हर्ष पटेरिया, रामकुमार तिवारी, वासुदेव पटवा, कुलदीप द्विवेदी, जितेन्द्र नायक, आशीष, रामरतन राय, जयराम सेन, उमेश सुड़ेले, अंकुर जैन शानू, अमन सोनी, दीपक पाराशर, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सहयोगी संस्थान
प्रेस क्लब (रजि.) ललितपुर, विश्व हिंदू परिषद, अन्नपूर्णा सेवा समिति, अन्नत सेवा ग्रुप, बजरंग सेना, दयोदय गौशाला, सहकार भारती, ललितपुर सेवा ग्रुप तथा अधिवक्ता संवाद के सदस्यों ने इस अभियान में सक्रिय सहभागिता दी। कार्यक्रम का समापन जय गौ माता जय भारत माता के उद्घोष और राष्ट्रहित में एकजुटता के संकल्प के साथ हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button