मुरादाबाद
संचारी रोग के तहत समस्त ग्राम पंचायत में साफ सफाई को लेकर बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
मुरादाबाद। मूंडापांडे गुरुवार को मुंडापांडे ब्लॉक सभागार में संचारी रोग नियंत्रण अभियान की संवेदीकरण तथा संचारी रोग के तहत समस्त ग्राम पंचायत में साफ सफाई को लेकर बैठक का आयोजन खण्ड विकासधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में किया गया, बैठक का संचालन सहायक विकास अधिकारी पंचायत देवेश कन्हैया द्वारा किया गया, बैठक में खण्ड विकास अधिकारी मूंढापांडे एवं ग्राम प्रधान नजर अली, ग्राम प्रधान सुलेमान, ग्राम प्रधान नासिर, ग्राम प्रधान इरफान, ग्राम नौशाद, ग्राम प्रधान फारुख, ग्राम प्रधान निक्की, ग्राम प्रधान अकरम, तथा ग्राम विकास अधिकारी परमेंद्र, रणवीर, शादाव, इंतजार, स्वाति चौहान, एवं पंचायत सहायकों के द्वारा प्रतिभाग किया गया, तथा स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।



