पाकुड़
नीलाम पत्र वाद को लेकर मेगा शिविर का हुआ आयोजन
Mega camp organized regarding auction letter dispute

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। ॠण समाधान योजना के तहत नीलाम पत्र वाद का मेगा शिविर का आयोजन भूमि सुधार उप समाहर्ता सह- निलाम पत्र पदाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार कक्ष में आयोजित की गई। इस मेगा शिविर में बैंक एवं नीलाम बकायेदार शामिल हुए। शिविर में करीब 70 निष्पादित अभिलेख में 33 लाख 1 हजार 663 रूपए का निष्पादन किया गया।



