बरेली

दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक चालक के शरीर में घुसा गर्डर, केबिन में भड़की आग, जिंदा जलकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बरेली। देवरनियां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इससे ट्रक पर लदे गर्डर चालक को चीरते हुए केबिन से बाहर निकल गए। इसी दौरान इंजन से निकली चिंगारी से ट्रक के केबिन में आग लग गई। इससे चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, वहीं पुलिस ने जेसीबी से ट्रक को हटवा दिया।
घटना सुबह साढ़े चार बजे देवरनियां से बहेड़ी की ओर हाईवे पर हुई। ट्रक चालक झारखंड के जमशेदपुर निवासी 35 वर्षीय शिबू कुमार खाटी ट्रक में लोहे के गर्डर लेकर हरिद्वार जा रहा था। बहेड़ी से किच्छा होकर उसे हरिद्वार के रास्ते पर बढ़ना था। बताया जा रहा है कि नींद की झपकी आने से उसका नियंत्रण ट्रक से हट गया और ट्रक डिवाइडर पार करके दूसरी ओर पेड़ से टकरा गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button