सीकर

कांसरड़ा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा शिविर 

रींगस तहसीलदार ने किया समस्याओं का मौके पर निस्तारण।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

सीकर,रींगस । ग्राम पंचायत कांसरड़ा में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाडा का आयोजन किया गया। कांसरड़ा प्रशासक शंकर लाल वर्मा ने बताया कि शिविर में रींगस तहसीलदार विवेक कटारिया ने शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। शिविर में नामान्तरकरण पच्चीस, खाता दुरूस्ती पन्द्रह, रास्ते के प्रकरण दस, कुर्रेजात दो, सीमाज्ञान पांच, मृदा नमूना संग्रहण तीस, मृदा कार्ड पन्द्रह, एनएफसए आवेदन निस्तारण चौदह, पेंशन सत्यापन दो, आयुष्मान कार्ड अठारह बनाये गये। उपखण्ड अधिकारी बृजेश कुमार ने कांसरड़ा शिविर में पहुंचकर समस्याएं सुनी व शिविर का जायजा लिया। साथ ही ग्रामीणों ने समस्या को लेकर तहसीलदार कटारिया को ज्ञापन दिया गया। शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। आमजन की समस्याओं को गहनता से सुनी। शिविर में तहसीलदार विवेक कटारिया ने आमजन की समस्याओं को गहनता से सुनी गई। तहसीलदार विवेक कटारिया ने पेंशन, दिव्यांग, आयुष्मान कार्ड, शिक्षा, चिकित्सा, कृषि सहित अनेक योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। प्रशासक शंकर लाल वर्मा, गिरधावर ममता वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी सांवरमल मांडिया, ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार सामोता, पटवारी रमेश कुमार वर्मा, पंचायत समिति सदस्य भंवर कंवर, छीत्तर सिंह शेखावत सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button