गोड्डा

जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की हुई समीक्षा बैठक

अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का दिया गया निर्देश। 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव एवं पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आहूत की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा अवैध पत्थर, बालू, कोयला खनन के रोकथाम के लिए पूर्व की बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन की बिंदुवार समीक्षा की गई। उन्होंने जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार के द्वारा की गयी कार्रवाई का ब्योरा लिया। उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी को अवैध खनन, परिवहन, भंडारण करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अवैध रूप से खनिज लदे वाहनों का भी जांच करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अवैध खनन रोकने की दिशा में एसडीओ, एसडीपीओ, सीओ, थाना प्रभारी सभी समन्वय स्थापित कर कार्य करें। खनन कार्यों में एनजीटी का उल्लंघन नहीं होना चाहिए।
इसके अलावा उपायुक्त के सभी थाना प्रभारी से उनके क्षेत्र में स्थित बालू घाटों की स्थिति  की जानकारी ली गई और अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले बालू घाट में  चौकीदार की ड्यूटी लगाने, जुगाड़ गाड़ी से बालू उठाव करने वाले को चिन्हित करने, अवैध बालू उठाव में संलिप्त वाहनों को पकड़ कर तुरंत प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए। मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी पवन बाघ, अपर समाहर्ता प्रेमलता मुर्मू, अनुमंडल पदाधिकारी महागामा, आलोक वरण केसरी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महागामा, चंद्रशेखर आजाद, पुलिस उपाधीक्षक हैडक्वाटर जेपीएन चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार सहित सभी अंचलाधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button