हापुड़
औचक निरीक्षण में चिह्नित किए तीन बाल श्रमिक।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड़। जिलाधिकारी के आदेशानुसार एवं सर्वेश कुमारी सहायक श्रमायुक्त हापुड के निर्देशानुसार दिनांक 26 मई को विजयपाल सोनकर श्रम प्रवर्तन अधिकारी, के नेतृत्व में लीला राम मीना एस0आई0 ए0एच0टी0यू0 पुलिस एवं सी0डब्लू0सी0 से रॉबिन कुमार की संयुक्त टीम द्वारा उपेड़ा एवं कुचेशर चौपला हापुड़ में फैक्ट्री एवं दुकानों में बाल श्रम सर्वे किया गया। 03 किशोर श्रमिक चिंतित किये गये। श्रृम विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि उनके सेवायोजको के विरूद्ध नियामानुसार कार्यवाही की जायेगी। बाल श्रमिकों से काम कराना दण्डनीय अपराध हैं, यह किसी भी दशा में स्वीकार नही हैं। आगे भी इस तरह के औचक निरीक्षण एवं कार्यवाही जारी रहेगी।


