बरेली

राजश्री क्रिकेट एकेडमी में तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली ,रिठौरा । राजश्री इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एण्ड टेक्नोलाॅजी  के प्रांगण में के0वी0एस0 क्रिकेट एकेडमी सीतापुर , राजश्री क्रिकेट एकेडमी  के बीच तीन मैचों की श्रृंखला का उद्घाटन हुआ। जिसमें राजश्री एकेडमी ने टाॅस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 32.2 ओवर में कुल 130 रन बनाए।
राजश्री की तरफ से विनीत गुप्ता ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। के.वी.एस. एकेडमी की तरफ से प्रवीण शुक्ला कामरान, आरिफ , धनंजय सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किए। संस्थान के चेयरमैन  राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने इस श्रृंखला के शुरू होने पर सभी को बधाई दी ।संस्थान के मैनेजिंग डाॅयरेक्टर रोहन बंसल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतिस्पर्धा होते रहनी चाहिए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button