अमेठी में मनाई गई छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। नगर स्थित अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष बामसेफ और अम्बेडकर सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण के जनक छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती मनाई। संविधान निर्माता बोधिसत्व बाबा साहब डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा और छत्रपति शाहूजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बौद्ध परंपरा के अनुरूप सामूहिक त्रिसरण पंचशील के बाद कार्यक्रम शुरू हुआ। बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन दर्शन की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शाहू जी महाराज ने गुलाम भारत में 1912 में गरीबों,अपवंचितों और महिलाओं को अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा के लिए कानून बनवाया था।26 जुलाई1902को उन्होंने अपने राज्य में सरकारी नौकरियों में दलितों, पिछड़ों के लिए आरक्षण व्यवस्था लागू की ।
बसपा के पूर्व जिला प्रभारी संजय कुमार बौद्ध ने कहा कि शाहू जी महाराज ने अन्याय मुक्त समता मूलक समाज की स्थापना के लिए अपने शासनकाल में कई क्रांतिकारी परिवर्तन किए। बसपा के विधानसभा कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार कोरी ने बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से अपने मुख्यमंत्रित्व काल में छत्रपति शाहू जी महाराज के सम्मान में किए गए कार्यों की जानकारी दी और कहा कि अमेठी संसदीय क्षेत्र को छत्रपति शाहू जी महाराज नगर नाम से जिला बनाकर बहन मायावती ने अमेठी की जनता को विकास और रोजगार के नये अवसर प्रदान किए हैं।
बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम फल फौजी ने शाहू जी महाराज को एक महान समाज सुधारक बताया।
कार्यक्रम का संचालन ललित कुमार ने किया।
रामचन्द्र सरस,हरीलाल गौतम, जिला पंचायत चुनाव में पिछले चुनाव में वार्ड नं 34में रनर प्रत्याशी रहीं एडवोकेट अंजू पाल, बाबू लाल, रामदेव, बसपा सेक्टर अध्यक्ष अशोक भारती, सेवानिवृत्त शिक्षक पलटूराम, श्याम लाल मास्टर, तुलसी राम,भीम आर्मी अरुण कुमार शास्त्री एडवोकेट कुलरोशन, बृजेश कुमार, हरिकेश कुमार, सुनील,रामदेव,मो इश्तियाक, विजय कुमार कोरी-भेंटुआ, फूलचंद, सतीश भारती आदि मौजूद रहे।

