अमेठी

पानी की टंकी की मोटर जलने कस्बे में मचा हाहाकार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

अमेठी जायस। नगर पालिका परिषद जायस में जामा मस्जिद स्थित पानी की टंकी की मोटर के जलाने से भीषण गर्मी में पानी के लिए लोगों में हाहाकार मचा है।दरअसल कस्बे की आधी आबादी दो पार्टों में बसी है। ऊपर और नीचे जिसकी सप्लाई इसी टंकी से क्रमानुसार की जाती है। एक ही मोटर की वजह से अक्सर हर वर्ष गर्मियों में ये समस्या उत्पन्न हो जाती है। इस तरह की समस्याओं को देखते हुए भी नगर पालिका प्रशासन के साथ साथ जनप्रतिनिधियों ने भी इस समस्या पर अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया। नतीजा जनता को समस्याओं से दो चार होना पड़ा रहा है।पालिका प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि ऐसे गंभीर मुद्दों पर अपना ध्यान केंद्रित करें। और समस्याओं को वक्त रहते उनका निराकरण करे। जिससे जनता को लाभ मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button