विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपने परिवार संग किया खेतों में धान रोपाई
MLA Hemlal Murmu planted paddy in the fields with his family

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़, लिट्टीपाड़ा। किसी ने सही कहा था कि जो जमीनी हकीकत पर खुद मेहनत करे, उनमें औरों के दर्द जीवन-शैली को समझाने में देर नहीं लगती। वही लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू आज भी अपने खेत काम किया करते हैं। वे दो वक्त की रोजी – रोटी कमाने के लिए कार्य कर रहे मजदूरों के साथ आज भी साथ खड़े होकर कार्य किया करते हैं। और यही वजह है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक के हृदय को सुकून दिलाने और उन्हें जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में वे अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने में सदा प्रयासरत होते हैं। वही बीते शुक्रवार को भी विधायक हेमलाल मुर्मू अपने धर्म पत्नी मीरू सोरेन व पुत्र विकास मुर्मू के साथ अपने पैतृक आवास बंका में अपने खेत में धान रोपाई करते हुए नजर आया । जिससे स्पष्ट प्रतित होता है कि विधायक हेमलाल मुर्मू सिर्फ देखावे के नेता/ जनप्रतिनिधि/ विधायक नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत से जुड़े हुए जुझारू और मेहनतकश नेता/ जनप्रतिनिधि है और यही खुबसूरती जनता को दर हक़ीक़त सहयोग करने में मददगार साबित होगा। साथ ही जनता की जरूरत को समझते हुए क्षेत्र में हर आवश्यक बुनियादी ढांचागत सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयासरत होंगे।



