जालौन

गोदभराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन, लाभार्थियों को वितरित किया गया पोषाहार

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र शिवपुरी (वार्ड-25) पर 251वां गोदभराई कार्यक्रम हर्षोल्लास से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने गर्भवती महिला आरती की गोदभराई की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। साथ ही 7 माह की बच्ची नैन्सी को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार सम्पन्न कराया।

विधायक ने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी और जनता से इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान 3 से 6 वर्ष तक के करीब 40 बच्चों को फल वितरित किए गए और उन्हें शिक्षा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सभी लाभार्थियों को पारदर्शी व्यवस्था के तहत अनुपूरक पोषाहार दिया जा रहा है, जिसमें आधार आधारित ई-केवाईसी और फेस कैप्चरिंग आवश्यक है। पोषण ट्रैकर एप के माध्यम से सत्यापन उपरांत ही पोषाहार वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।
इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी विमलेश आर्या, आंगनबाड़ी कार्यकत्री रानी देवी, लाभार्थी महिलाएं, बच्चे और परिजन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button