गोड्डा

मेहरमा थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति अभियान, 

- लोगों को नशे के दुष्प्रभाव से किया जागरूक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
 मेहरमा : झारखंड सरकार मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के विरुद्ध पूरे प्रदेश में जागरूकता अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने अपने पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों के साथ मेहरमा हाट में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। इस अवसर पर थाना प्रभारी ने आम लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सीधा संवाद स्थापित किया। लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब, तंबाकू व अन्य मादक पदार्थों से दूर रहकर ही बेहतर जिंदगी है। नशा न केवल शरीर को बर्बाद करता है, बल्कि मानसिक स्थिति को भी बिगाड़ देता है यह परिवार में तनाव, धन की बर्बादी और सामाजिक विघटन का कारण बनता है। उन्होंने कहा कि नशा करने वाला व्यक्ति समाज और परिवार दोनों के लिए बोझ बन जाते हैं। हमें खुद भी इससे बचना चाहिए और दूसरों को भी इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करना चाहिए उन्होंने यह भी कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर खतरा है कई परिवार नशे की वजह से उजड़ चुके हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से मैं नशा नहीं करूंगा और दूसरों को भी नशा करने से रोकूंगा का संकल्प दिलवाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button