शिक्षक दंपति हुए सड़क दुघर्टना का शिकार, पैर का निचला हिस्सा काटकर अलग
Teacher couple became victims of road accident, lower part of their legs were cut off

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में पाकुड़- दुमका पथ पर तेज रफ्तार ट्रक वाहन ने शिक्षक दंपति को कुचला, जहां पत्नी की दाहिने पैर का निचला हिस्सा काटकर अलग हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक डोमनगढ़िया मध्य विद्यालय (पाकुड़िया) के शिक्षक रघुनाथ हांसदा वे और उनकी पत्नी बच्चे के दाखिले के लिए मोटरसाइकिल से दुमका जा रहे थे कि हिरणपुर रेंजर ऑफिस के सामने सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये। इस सड़क हादसे में पत्नी चारु शीला किस्कू का दाहिने पैर का निचला हिस्सा कटकर अलग हो गया, वही पति रघुनाथ हांसदा को दाहिने हाथ सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों को हिरणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। परन्तु गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल, पाकुड़ रेफर कर दिया गया। हादसे के शिकार हुए शिक्षक रघुनाथ हांसदा आमडापड़ा प्रखण्ड के परयारदाहा गांव के मूल निवासी हैं जो वर्तमान में अपनी पत्नी व बच्चों के साथ डीएवी स्कूल, पाकुड़ के पास निवास करते हैं। वही समाचार लिखे जाने तक शिक्षक दंपति की स्थिति नाजुक बनी हुई थी।



