मुख्य सड़क से बच्चा गांव तक जाने वाली सड़क की स्थिति हो चुकी है काफी जर्जर, लोगों को आने जाने में हो रही काफी परेशानी
The condition of the road from the main road to Bachha village has become very dilapidated, people are facing a lot of trouble in commuting

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज। मंडरो प्रखण्ड मुख्यालय से करीब कुछ दूरी पर स्थित मुख्य सड़क से बच्चा गांव आने- जाने वाली सड़क की स्थिति इन दिनों काफी जर्जर हो चुकी है। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड की स्थिति इतनी जर्जर हो चुकी है कि लोगों को चार चक्का, बाइक पैदल आने जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और प्रतिदिन इसी रोड में कहीं ना कहीं कोई एक्सीडेंट होता है या तो बाइक से गिरते हुए सीधे खेत में चला जाता है। बताते चले कि यह रोड तीन चार साल पहले संवेदक द्वारा जैसे तैसे बना दिया गया था। और रोड निर्माण के मात्र छह महीने के अन्दर की पूरा रोड जर्जर अवस्था में आ चुका था। इसके बाद संवेदक द्वारा इस रोड को दोबारा ना तो मरम्मती कराया और ना ही कुछ, बल्कि अपना हरा नोट लेकर फरार हो गया। संवेदक दोबारा इस रोड को देखने तक नजर नहीं आया। वर्तमान में सड़क की स्थिति इतना खराब हो चुकी है कि ग्रामीण को इस रोड से बाहर निकलने के लिए सौ बार सोचना पड़ रहा है कि आगे कैसे जाए। जिसके चलते ग्रामीणों में इतना आक्रोश भर चुका है कि वह इस सड़क निर्माण के लिए आन्दोलन भी कर सकते हैं। वहीं कुछ बुद्धजीवी ग्रामीणों का कहना है पूर्व में इस सड़क को बनाने वाले ठेकेदार द्वारा यह सड़क काफी घटिया जैसे तैसे करके काम कर पैसा निकाल लिया। अब दोबारा वैसे ठेकेदारों को हमलोग यहां काम करने से रोकेंगे। और सड़क बनने के समय बेहतर संवेदक द्वारा अच्छे से काम कराएंगे।ताकि हमारा सड़क मजबूत और अच्छा बने। और यहां के लोगों को एक अच्छे समय तक इस सड़क में आने जाने का फायदा मिल सके।।



