बालाघाट

पुलिस एवं प्रशासन के सहयोग से नक्सल प्रभावित क्षेत्र के आदिवासी छात्र को मिला छात्रावास में प्रवेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : पुलिस एवं प्रशासन द्वारा ग्राम राशीमेटा में आयोजित जनकल्याण-शिविर के दौरान ग्राम मुरूम (चौकी सोनगुड्डा, थाना रूपझर) निवासी  हीरालाल मरकाम ने जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक बालाघाट, आदित्य मिश्रा के समक्ष अपने पुत्र की छात्रावास में प्रवेश से जुड़ी समस्या से अवगत कराया कि, उनका 15 वर्षीय पुत्र नरेन्द्र वर्तमान में बालाघाट स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत है, किंतु आर्थिक संसाधनों की कमी और छात्रावास में प्रवेश न मिलने के कारण उसकी शिक्षा प्रभावित हो रही है।
                   पुलिस अधीक्षक बालाघाट, आदित्य मिश्रा  ने यह भरोसा दिलाया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों की शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए
                 इस संबंध में चौकी प्रभारी सोनगुड्डा, उप निरीक्षक लोकेन्द्र खडेल को संबंधित विभाग से समन्वय कर, त्वरित कार्यवाही हेतु पाबंद किया। तत्परता से की गई पहल के फलस्वरूप छात्र को अब शासकीय छात्रावास में प्रवेश मिल चुका है।
              पुलिस एवं प्रशासन द्वारा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मे लगातार जनकल्याण-शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान कर शासन-प्रशासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद की जा रही है, जिससे क्षेत्र में समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
           वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत बालाघाट पुलिस-प्रशासन ग्रामीणों की सुरक्षा, सामाजिक समावेश एवं जीवन स्तर सुधारने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button