अमरोहा
Ganga Expressway पर सो रहे मजदूरों को किसने पीट दिया? काम करने के बाद खुले में कर रहे थे आराम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : गंगा एक्सप्रेसवे पर सो रहे मजदूरों पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया। हापुड़ के नरेश कुमार और अब्दुल कादिर मंगरौला में टोल बूथ के बाहर सो रहे थे जब उन पर हमला हुआ। मजदूरों ने सरिया देने से इनकार करने पर मारपीट की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगा एक्सप्रेसवे पर सो रहे मजदूरों की पिटाई |
अज्ञात हमलावरों ने मजदूरों को पीटा |
पुलिस मामले की जांच कर रही है l
हसनपुर दिन भर मेहनत मजदूरी करने के बाद रात को गंगा एक्सप्रेसवे पर टोल बूथ के बाहर खुले में सो रहे मजदूरों की अज्ञात हमलावरों ने पिटाई कर दी और फरार हो गए। जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव हसूपुर निवासी नरेश कुमार तथा सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव ढक्का मोड़ निवासी अब्दुल कादिर गंगा एक्सप्रेसवे पर मजदूरी करते हैं।
शुक्रवार रात करीब 10 बजे वह मंगरौला में टी प्वाइंट के नजदीक बन रहे टोल बूथ के बाहर सड़क पर खुले में सो रहे थे। आरोप है कि बाइक सवार तीन चार हमलावर वहां आए और मारपीट कर फरार हो गए। मजदूरों का कहना है कि दो दिन पहले उनसे कुछ लोग सरिया मांगने आए थे। उन्होंने सरिया देने से मना कर दिया था।
मजदूरों ने उसी रंजिश में मारपीट करने की आशंका जताई है। साथी मजदूर घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि मजदूरों से मारपीट करने के मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।



