मेरठ

विश्व एमएसएमई दिवस: वी बिज़नेस ने तीसरे संस्करण को किया जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। विश्व एमएसएमई दिवस के मौके पर वी की एंटरप्राइज़ शाखा वी बिज़नेस ने अपने प्रमुख रेडी फॉर नेक्स्ट एमएसएमई ग्रोथ इनसाईट्स स्टडी-2025 के तीसरे संस्करण को जारी किया।

चीफ़ एंटरप्राइज़ बिज़नेस ऑफिसर अरविंद नेवातिया ने बताया कि ‘‘भारत के एमएसएमई स्पष्ट रूप से डिजिटल उत्सुकता से बढ़कर डिजिटल प्रतिबद्धता की ओर रुख कर रहे हैं और यह उत्साहजनक बदलाव है। क्लाउड, साइबरसिक्योरिटी एवं ऑटोमेशन में बढ़ता निवेश दर्शाता है कि छोटे कारोबार टेक्नोलॉजी को युटिलिटी के रूप में नहीं, बल्कि विकास को बढ़ावा देने वाले कारक के रूप में देख रहे हैं। रेडी फॉर नेक्स्ट प्रोग्राम के माध्यम से हमारा उद्देश्य भारत के एमएसएमई की अतुलनीय विकास यात्रा का जश्न मनाना है, जो छोटे नगरों से विश्वस्तरीय बाज़ारों तक मैनुअल प्रक्रियाओं से डिजिटल-फर्स्ट उद्यमों तक विकसित हुए हैं।’’

रेडी फॉर नेक्स्ट एमएसएमई ग्रोथ इनसाईट्स स्टडी 2025 इस सकारात्मक बदलाव की ओर इशारा करती है, जहां देश के डिजिटल मैच्योरिटी इंडैक्स (डीएमआई) में बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि डिजिटल अडाप्शन खंडित बना हुआ है। मजबूत इरादे, सही आर्थिक सहयोग एवं उचित अडवाइज़री सहयोग के साथ भारत के छोटे कारोबार अपनी डिजटल यात्रा को गति प्रदान करने के लिए मजबूत स्थिति में हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button