जालौन

सीएमओ व औषधि निरीक्षक ने मेडिकल स्टोरों का किया निरीक्षण, एक पर ताला लगाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन, उरई : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एन.डी. शर्मा और औषधि निरीक्षक देवयानी दुबे ने शनिवार को जिला चिकित्सालय उरई के बाहर स्थित बजरंग मेडिकल स्टोर और दुर्गा मेडिकल स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराह्न 1:00 बजे बजरंग मेडिकल स्टोर में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं।

स्टोर में कम्प्यूटर से बिलिंग नहीं की जा रही थी, दवाओं का रख-रखाव अव्यवस्थित था, साफ-सफाई की स्थिति भी खराब मिली और कुछ एक्सपायरी दवाएं भी स्टोर में मौजूद थीं। इन खामियों को गंभीर मानते हुए औषधि निरीक्षक ने स्टोर का संचालन अग्रिम आदेशों तक बंद करने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि यदि सुधार नहीं हुआ तो लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।

वहीं दुर्गा मेडिकल स्टोर में कम्प्यूटराइज्ड बिलिंग और दवाओं का रख-रखाव संतोषजनक पाया गया, लेकिन स्टॉक व बिक्री का विवरण संचालक नहीं दिखा सका। इस पर चेतावनी दी गई। साथ ही एक मरीज के तीमारदार से कर्मचारी द्वारा की गई अभद्रता पर सीएमओ ने सख्त हिदायत दी कि मरीजों और तीमारदारों से सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button