29 वा जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह
शंकर लाल खाटूवाला व प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा को जिला कलेक्टर द्वारा किया गया सम्मानित ।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
सीकर आभावास। सेठ मांगीलाल चंपालाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आभावास के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि सत्र 2024 25 में विद्यालय में किए गए भौतिक विकास 6000 स्क्वायर फीट कोटा स्टोन फर्श लगवाने के लिए के (लागत 800000 रुपए ) शंकर लाल खाटू वाला को भामाशाह सम्मान से जिला स्तर पर सम्मानित किया गया व इस कार्य के लिए प्रेरित करने के लिए प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा को शाला प्रेरक रूप में जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा द्वार सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य शर्मा ने बताया कि शंकर लाल खाटूवाला निवासी गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) को लगातार तीसरे वर्ष जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित किया गया हैं इनके द्वारा विद्यालय के भौतिक विकास के लिए पूर्व में सत्र 22-23व23-24 में लगभग 15 लाख रुपए के विकास कार्य करवाए हैं। भामाशाह शंकर लाल खाटू वाला व प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा को सम्मानित होने पर आभावास में खुशी की लहर छा गई



