जामताड़ा

सहायक अध्यापकों की आपातकालीन

प्रखंड स्तरीय बैठक मकाठी कोठी काशीटांड के मैदान मैं संपन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड जिला जामताड़ा के सहायक अध्यापकों की आपातकालीन
 प्रखंड स्तरीय बैठक मकाठी कोठी काशीटांड के मैदान मैं हुईl जिसमें मुख्य रूप से संघर्ष मोर्चा के जामताड़ा जिला अध्यक्ष श्री नीलांबर मंडल उपस्थित थे l बैठक में सहायक अध्यापकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया सर्वप्रथम कुछ सहायक अध्यापकों का प्रयागराज इलाहाबाद संस्थान फर्जी के नाम पर विभाग के वरीय पदाधिकारीओ द्वारा कुछ सहायक अध्यापकों को जो की विगत 18 से 20 वर्षों तक विभिन्न विद्यालयों में सेवा देते आ रहे है l उनका जून महीना से मानदेय स्थगित एवं सेवा मुक्त करने का निर्देश जारी किया जा रहा हैl जबकि उन सबों का विगत कई वर्ष पहले ही विभाग स्तरीय सर्टिफिकेट वेरीफिकेशन हो चुका है और उन्हें वेरिफिकेशन के उपरांत मानदेय मिल रहा है नए-नए पदाधिकारी विभाग में आते हैं और अपना तानाशाही फरमान यहां के मूल निवासियों मूल सहायक अध्यापकों पर हटाने का साजिश करते हैंl जिसका संघर्ष मोर्चा कड़ी से कड़ी निंदा एवं घोर विरोध करता हैl इस पर तत्काल माननीय शिक्षा मंत्री माननीय मुख्यमंत्री को संज्ञान लेते हुए इस पर ध्यान देने की जरूरत हैl जहां माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सरकार बनने के बाद 3 महीने के भीतर वेतनमान देने की बात कही जा रही थी वेतनमान और अन्य मांग तो दूर की बात तरह-तरह का हथकंडा अपना कर धीरे-धीरे कुछ कुछ सहायक अध्यापकों को हटाने का काम किया जा रहा है जो बहुत ही गलत एवं निंदनीय है lइस पर सभी प्रखंड के सहायक अध्यापक उग्र से उग्र आंदोलन करने के लिए तैयार हैl अपना हक और अधिकार के लिए एक बार पुन सभी सहायक अध्यापकों को आगे आना होगाl नहीं तो तरह-तरह का हथकंडा अपना कर कुचलनने का काम किया जाएगा lवहीं चर्चा हुई 29 जून 2025 को जिला स्तरीय बैठक रखा गया है जिला स्तरीय बैठक में वेतनमान सहित विभिन्न मांगों समस्याओं को लेकर जिस प्रकार का रूपरेखा आंदोलन रणनीति तय होगा उस राणनीति के तहत प्रखंड के सहायक अध्यापक आगे बढ़ेंगेl आज के बैठक में मोर्चा के श्री परिमल मिश्रा छोटेलाल मंडल सुरेश मंडल दुबे रजक रवि मरांडी मुस्ताक अंसारी टिकट सिंह जलेश्वरी देवी रूमा दास सूरजमुनी हेंब्रम हीरालाल यादव संजीव मंडल कासिम अंसारी सहित आनेको सहायक अध्यापक अध्यापिका मौजूद थे l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button