गोड्डा

गोड्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

चार साइबर ठग गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत में।

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जिले की पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जानकारी गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से दी।
एसडीपीओ प्रियदर्शी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से कई मोबाइल फोन, फर्जी सिम कार्ड, बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में इन ठगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में सैकड़ों लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बनाने की बात स्वीकार की है।
पुलिस के अनुसार, ये आरोपी फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से खुद को बैंक अधिकारी बताकर लोगों से उनकी बैंकिंग जानकारी हासिल करते थे और फिर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते थे। साइबर थाना एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन सभी को धर दबोचा गया।
गिरफ्तार आरोपियों को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है। गोड्डा एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल पर अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button