गोड्डा

उपायुक्त ने तीनों सिंचाई गणनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए: अंजली यादव 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा : आज दिनांक 06 दिसंबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा अंजली यादव की अध्यक्षता में सप्तम लघु सिंचाई गणना एवं द्वितीय जल निकाय गणना तथा प्रथम बृहद एवं मध्यम सिंचाई गणना से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी को पर्यवेक्षक, प्रगणक के माध्यम  से सर्वेक्षण हेतु डेटा संग्रह, मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि और पर्यवेक्षण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इस गणना का उद्देश्य जिले में विभिन्न जल स्रोतों, ग्रामवार सिंचाई योजनाओं, जल निकायों और लिफ्ट सिंचाई परियोजनाओं का डेटा इकट्ठा करना है ।साथ ही साथ इस योजना का मुख्य उद्देश्य सिंचाई के साधन के रूप में बोरिंग, पोखर, तालाब आदि का उपयोग है कि नहीं , इसका उपयोग अन्य कार्यों में तो नहीं लगाया जा रहा है?  यह योजना भूजल की उपलब्धता का अनुमान लगाने एवं यथार्थवादी योजना तैयार करने के लिए की जाती है। यह मुख्य रूप से कृषि उत्पादन एवं खाद्य सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। बैठक में  उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि संबंधित  प्रखंडों में गणना का कार्य आगामी 15.12.2025 से पहले पूर्ण कर लिए जाएं साथ ही साथ संबंधित अधिकारियों को प्रगणकों सहित गणना कार्य में लगाए गए कर्मियों के कार्यों का दैनिक अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान संबंधित प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, कनीय  अभियंता सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button