सीकर

ग्रेवल सडक़ बन रही है राहगीरों के लिए आफत

बारीक रोडी गिरवाकर रोलर चलाने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

रींगस,बावड़ी । ग्राम पंचायत मलिकपुर के ग्राम ज्ञानपुरा के समीप हाल ही में डाली गई ग्रेवल रोड राहगीरों के लिए आफत बनी हुई है। धन्नाराम रूलानियां ने बताया कि ग्राम ज्ञानपुरा के वार्ड ग्यारह के ग्रामीणों ने समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारी रींगस बृजेश कुमार को ज्ञापन दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि पीपलावाला स्टेण्ड से भाखड़ा वाला जोहड़ा तक ढेड़ किलोमीटर दूरी की ग्रेवल सडक़ 14 लाख 57 हजार रूपये स्वीकृत होकर बनी है। इस ग्रेवल सड़क करीब तीन माह भी नहीं हुए हैं। जगह जगह खड्डे हो रखे है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रेवल सडक़ का लेवल उबड़ खबड़ होने से दुपहिए, चौपहिए वाहन, राहगीरोंव किसानों को आने जाने में काफी परेशानियां हो रही है। इतना ही नहीं ग्रेवल सडक़ पर नूकिले पत्थर होने से वाहनों व राहगीरों को नुकसान पहुंचा रहे है। ग्रामीणों ने खण्डेला विधायक सुभाष मील, उपखण्ड अधिकारी, विकास अधिकारी से ग्रेवल सडक़ पर बारीक रोडी गिरवाकर रोलर चलाने की मांग की है। इस मौके पर रामचन्द्र, ऋषिराज, सांवरमल मीणा, बहादुर सिंह रूलानियां, गोपाल गोदारा, प्रभात गोदारा, रीछपाल, प्रभाती लाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button