धनबाद

विधायक शत्रुघ्न महतो ने विवेक हजारी को मनोनीत किया बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि

MLA Shatrughan Mahato nominated Vivek Hazari as MLA representative for sports and youth affairs of Baghmara assembly constituency

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शत्रुघ्न महतो ने क्षेत्र में खेल एवं युवा गतिविधियों को मजबूती देने और उसे दिशा देने के उद्देश्य से कतरास बाजार स्थित तिलाटांड निवासी विवेक हजारी को खेल एवं युवा मामलों के विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया है। यह मनोनयन 28 जून 2025 को जारी पत्रांक JH/43/2025/308 के माध्यम से किया गया है, जिसकी प्रतिलिपि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तथा प्रमुख समाचार पत्रों को भेज दी गई है। इस नियुक्ति के बाद विवेक हजारी अब बाघमारा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत खेल और युवा विकास से जुड़ी योजनाओं, बैठकों, विभागीय समन्वय और कार्यक्रमों में विधायक के प्रतिनिधि के रूप में भाग लेंगे। उन्हें यह ज़िम्मेदारी उनके सामाजिक सक्रियता, खेलों के प्रति लगाव, युवाओं के साथ मजबूत संवाद और संगठनात्मक कौशल को देखते हुए दी गई है। विधायक शत्रुघ्न महतो ने अपने पत्र में अपेक्षा व्यक्त की है कि विवेक हजारी अपने अनुभव, निष्ठा और कार्यशैली से क्षेत्र में खेलों को नई ऊंचाई देंगे और युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह नियुक्ति बाघमारा क्षेत्र में खेल भावना को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस नियुक्ति से क्षेत्र के युवाओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है और स्थानीय खेल संगठनों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए विधायक के प्रति आभार जताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button