मेरठ

सीसीएसयू के पत्रकारिता विभाग में फिल्म वनवास की स्क्रीनिंग की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मेरठ। मेरठ चलचित्र सोसाइटी एवं तिलक पत्रकारिता एवं जनसंचार स्कूल द्वारा प्रख्यात फिल्म निर्देशक अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म वनवास की स्क्रीनिंक की गई। फिल्म देखने के उपरांत तिलक पत्रकारिता एंव जनसंचार की निदेशक प्रो॰ प्रशांत कुमार ने कहा कि यह फिल्म समाज के वर्तमान परिदृश्य को प्रदर्शित कर रही है। आज वृ़द्धाश्रमों की संख्या में जो बढोत्तरी हो रही है, उससे कही न कही परिवार में संस्कार का अवमूल्यन एक महत्वपूर्ण कारण है। फिल्म की पटकथा एवं उसके डॉयलॉग प्रभावशाली है।

मेरठ चलचित्र सोसाइटी के महासचिव अम्बरीश पाठक ने फिल्म की समीक्षा करते हुए कहा कि फिल्म तो समाज का आइना है। यह फिल्म बहुत हद तक अपने सरोकार को पूरा कर रही है। लेकिन फिल्म में कुछ ऐसे सीन जैसे बनारस में गंगा घाट पर शराब पीते दिखाना उचित नही है, इसका कोई अन्य विकल्प सोचा जा सकता था। उन्होंने कहा कि मेरठ चलचित्र सोसाइटी का उद्देश्य भारतीय दृष्टिकोण एवं भारतीय संस्कृति के साथ किसी प्रकार की छेडछाड न हो। वर्तमान समय में फिल्म निर्माताओं एवं निर्देशकों ने प्रारम्भ कर दिया है। कार्यक्रम में डॉ॰ मनोज कुमार श्रीवास्तव डॉ॰ अशोक कुमार, डॉ॰ दीपिका वर्मा, डॉ॰ बीनम यादव, डॉ॰ दिशा दिनेश, वंशीधर चतुर्वेदी, लव कुमार सिंह, ज्योति राठौर आदि ने फिल्म के विभिन्न आयामों पर अपने विचार रखें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button