साहेबगंज

आबरा टोला में आयोजित कबड्डी के फाइनल मैच में मिर्जापुर की टीम को हराकर जीतूपुर की टीम हुई विजय

The team of Jeetupur won by defeating the team of Mirzapur in the final match of Kabaddi organized in Abra Tola

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहेबगंज। बरहरवा प्रखण्ड अन्तर्गत बरारी पंचायत के आबरा टोला गांव में आठ टीम पर आधारित कबड्डी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया है| प्रतियोगिता का फाइनल मैच मिर्जापुर तथा जीतूपुर गांव के बीच खेला गया |निर्धारित 1 घंटे के समय तक कोई भी टीम एक दूसरे को जब पराजित नहीं कर पाया तो अंत में रिफ्री के डिसीजन पर टॉस के माध्यम से मैच का हार जीत संपन्न हुआ दोनों टीम के कप्तान के सहमति पर हुई टॉस में जीपुर की टीम विजई हुई| दोनों ही टीम ने बढ़िया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सारे दर्शकों को भाव विभोर कर दिया था| इस खेल में साहब शेख ने अच्छी रेफरी की भूमिका निभाई| मैच के समापन पर विजेता एवं विजेता टीम को सनराइज विद्यालय के अध्यापक कासिम शेख ने छोटा बड़ा कप देकर सम्मानित किया इस खेल को देखने आरा टोला, मिर्जापुर, रूपसपुर, करेला, तथा नयन टोला गांव से, हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए थे|

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button