कानपुर

विशाल नशामुक्त पद यात्रा में पहुंचे हजारो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासी रहे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : नशामुक्त भारत,खुशहाल भारत,अपराध मुक्त भारत के लक्ष्य को लेकर कार्यरत भगवती मानव कल्याण संगठन ने गोविन्द नगर रामलीला मैदान से आयुर्वेदिक पार्क किदवई नगर में विशाल नशामुक्त पद यात्रा का आयोजन किया। यात्रा में पहुंचे हजारो की संख्या में संगठन के कार्यकर्ता एवं नगरवासियों ने सामाज को नशामुक्त परिवार अपराध मुक्त समाज बनने का सन्देश दिया। साथ ही नशामुक्ति का शंखनाद करते हुए सरकार से नशामुक्त प्रदेश की मांग की। भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा आयोजित नशामुक्त पद यात्रा का जगह-जगह संत,महात्मा, विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं ने स्वागत किया एवं प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला नशामुक्त पद यात्रा में मुख्य रूप से पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम से संगठन के केंद्र अध्यक्ष शक्ति स्वरुप बहन पूजा शुक्ला,संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी व चेतना आरुनी ने आगमन हुआ नशामुक्त पद यात्रा को संबोधित करते हुए संगठन के केंद्रीय महासचिव अजय अवस्थी ने बताया कानपुर नगर क्रांतिकारियों की धरती है और इसी धरती से नशामुक्त प्रदेश बनाने हेतु नशामुक्त का शंखनांद भगवती मानव कल्याण संगठन के हजारो कार्यकर्ताओं ने किया है,विशाल नशामुक्त पद यात्रा के आयोजन का उद्देश्य ही है नशामुक्त परिवार खुशहाल प्रदेश अपराध मुक्त समाज बने। नशामुक्त की यह क्रान्ति बढती रहेगी और सरकार को नशामुक्त बनाने की लिए बाध्य करेगी। महासचिव अजय अवस्थी ने बताया सरकार राजस्व के लिए प्रदेश को शराब बाँट रही है जिससे युवा समाज संस्कार विहीन होकर नशेबाज़ बन रहा, अपराधी बन रहा,अपराध बढ़ने का मुख्य कारण नशा,दुर्घटना का कारण नशा है महिलाओं पर अत्याचार का कारण नशा ही है फिर भी सरकार समाज में नशे को बढ़ावा दे रही है। इसी क्रम में नशामुक्त पद यात्रा की अगुवाई कर रही संगठन की केंद्रीय अध्यक्ष पूजा शुक्ला ने बताया की राम मंदिर की स्थापना होने के बाद भी उत्तर प्रदेश में शराब के ठेके खोलकर समाज को नशेबाज अपराधी व धर्मविहीन बना रही है सरकार- भगवती मानव कल्याण संगठन सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए नशामुक्त प्रदेश की मांग मुख्यमंत्री से करता है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button