गोड्डा

सर्पदंश से महिला की मौत, अंधेरा होने के कारण घटी घटना

15 दिनों से गांव में नहीं है बिजली, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर मनमानी का लगाया आरोप।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 
गोड्डा/मेहरमा : प्रखंड अंतर्गत वीरामचक (लीलातरी) गांव में बीती रात सांप के काटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मृतका की पहचान सुलो देवी के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ वीरामचक गांव में रहती थी। वहीं परिजनों के अनुसार, रात्रि के समय सुलो देवी घर के बाहर कुछ सामान लेने निकली थी। इस दौरान हर तरफ अंधेरा फैला हुआ था। इसी बीच अंधेरे में सांप ने उन्हें डस लिया। जिसके बाद परिजन द्वारा महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से गांव में बिजली गुल है, जिससे पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों में भय व्याप्त है और वे प्रशासन की लापरवाही से आक्रोशित हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी जैसे ही पंचायत और प्रखंड अधिकारियों को दी गई, न तो कॉल रिसीव हुआ और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी या जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि जिले में दो-दो मंत्री होने के बावजूद गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। वहीं गांव वालों ने जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मांग की है कि मृतका के परिवार को तत्काल उचित मुआवजा दिया जाए और गांव में बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही ऐसे इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से जान बचाई जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button