बरेली

छात्र-छात्राओं के लिये मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक दिवसीय व्याख्यान का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो       
बरेली :  महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में मंगलवार को छात्र-छात्राओं के मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति  के महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल (राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित), कार्यकारिणी सदस्य दिनेश अग्रवाल , मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता श्वेताभ पाठक, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, चीफ प्राक्टर डॉ. विपुल मेहरोत्रा, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोनल अग्रवाल एवं हेल्थ क्लब ’आरोग्य’ के मेंटोर डॉ. ए.के.शर्मा द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अपने स्वागत उद्बोधन में महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने कहा कि मानसिक तौर पर सुदृढ़ होना छात्र जीवन के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को  मानसिक विकारों से उत्पन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया।  कार्यक्रम के समापन से पूर्व महाविद्यालय के कल्चरल क्लब तरंगिनि ने आयोजित होने वाली आगामी डांस प्रतियोगिता के पोस्टर का भी विमोचन  अतिथियों द्वारा किया गया। अपने धन्यवाद ज्ञापन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने व्याख्यान में  कहा  आज जिस विषय पर चर्चा हुई उसे हमें अपने जीवन में उतारना ही सर्वोत्तम  उपाय है। कार्यक्रम का संचालन जन्तु विज्ञान विभाग की प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सोनल अग्रवाल ने किया ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button