पाकुड़

एलिट पब्लिक स्कूल में ” स्ट्रेस मैनेजमेंट ” पर सीबीएसई सीबीपी प्रशिक्षण सम्पन्न

CBSE CBP training on "Stress Management" concluded at Elite Public School

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। एलिट पब्लिक स्कूल, पाकुड़ में दिनांक 29 जून 2025 रविवार को सीबीएसई द्वारा सीबीपी स्ट्रेस मैनेजमेंट पर शिक्षकों की सफल प्रशिक्षण हुई। इस प्रशिक्षण में एलिट पब्लिक स्कूल के शिक्षकों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) और डीएवी जैसे प्रमुख संस्थानों के शिक्षकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय निदेशक श्री अरविंद साह जी, सह निदेशक अनुपम आनंद और प्राचार्य अभिजीत रॉय के द्वारा दीप प्रज्वलित कर प्रशिक्षण की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण सत्र में रिसोर्स पर्सन एलिट पब्लिक स्कूल के प्राचार्य अभिजीत रॉय और डी ए वी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ विश्वदीप चक्रवर्ती थे, जिनके द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। रिसोर्स पर्सन द्वारा शिक्षकों को तनाव प्रबंधन, उनके कल्याण को बढ़ाने और उनकी शिक्षण प्रभावशीलता में सुधार करने के लिए प्रभावी रणनीतियों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ उन्होंने इंटरैक्टिव सत्रों, व्यावहारिक अभ्यासों और वास्तविक जीवन के उदाहरणों के माध्यम से, प्रतिभागियों को तनाव के कारणों को पहचानने और उससे सामना करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की सफलता प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया से स्पष्ट थी। शिक्षकों ने अनुभव साझा करने, साथियों से सीखने और एक स्वस्थ कार्य वातावरण बनाने के लिए मिला गया अवसर की जमकर सराहना की। एलिट पब्लिक स्कूल ,शिक्षा की समग्र गुणवत्ता को बढ़ाने और शिक्षकों पर सकारात्मक प्रभाव डालने का प्रयास किया। विद्यालय निदेशक अरविंद साह ने स्ट्रेस मैनेजमेंट के इस प्रशिक्षण को विद्यालय और जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताएं और उन्होंने तनाव को सकारात्मक रूप में लेकर सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कर्म को करने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ विद्यालय सह निदेशक अनुपम आनंद ने तनाव और कार्य दोनों को संतुलित करके जीवन में आगे बढ़ने की कामना की। अंततः प्राचार्य अभिजीत रॉय ने जीवन के तनाव कम करने के उपायों को बताया और उन्होंने प्रकृति के साथ समय बिताकर, शारीरिक व्यायाम, योगा, ध्यान और संगीत के माध्यम से तनाव कम करने के तरीके समझाकर तनावरहित जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद प्रशिक्षण सत्र धन्यवाद अर्पण और प्रतिभागियों के बीच नवीनीकृत उद्देश्य की भावना और राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button