झुंझुनू

सामाजिक संस्था एफर्ट्स का चेक वितरण समारोह 6 जुलाई को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं। एफर्ट्स संस्था झुंझुनू जिले के उन प्रतिभावान बच्चों के लिए कार्य कर रही है जो आर्थिक तंगी के कारण प्रतिभावान होते हुए भी 12 वीं कक्षा के बाद अपने सपनों को पूरा नहीं कर पाते हैं। क्योंकि उनके पास कोचिंग के लिए पैसों का और मोटिवेशन का अभाव होता है। कोर कमेटी सदस्यों ने बताया कि अनुसूचित जाति के बच्चों से ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन 20 जून तक आवेदन मांगे गए थे। रविवार को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में बच्चों को बुलाकर उनके डॉक्यूमेंट देखकर उनकी योग्यता की जांच की गई। प्रथम दृष्टया जांच में 48 बच्चों का चयन किया गया।झुंझुनूं जिले के अनुसूचित जाति के जो भी बच्चे 12वीं या कॉलेज के बाद नीट,आईआईटी या अन्य प्रतियोगिकी परीक्षाएं जैसे यूपीएससी,व्याख्याता,पटवारी, ग्राम विकास अधिकारी सहित किसी भी कंपटीशन एग्जाम के लिए कोचिंग करना चाहते हैं उन बच्चों को अंबेडकर भवन झुंझुनूं में 6 जुलाई रविवार को सुबह 9 बजे चेक वितरण किया जाएगा। एफर्ट्स झुंझुनू की पहली संस्था है जो समाज के अनुसूचित जाति के आर्थिक रूप से कमजोर प्रतिभावान बच्चों को स्कॉलरशिप उपलब्ध करवाती है। कोर कमेटी सदस्यों ने बच्चों को संबोधित किया। इस दौरान ओमप्रकाश भूरिया,महेश दौलतपुरा,इंद्राज सिंह भूरिया,राजेश हरिपुरा,महेश जसरापुर,जितेंद्र गर्वा,अजय काला,नरेंद्र कहडायला,सीताराम बास बुडाना,डॉक्टर अरविंद कुमार नारनौलिया,बालाराम रांगेरा,सुरेश डांडिया,शुभकरण आल्हा,आशीष गर्वा,समुद्र सिंह सहित बच्चे एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button