पाकुड़
राज्स्व उप निरीक्षकों समेत समाहरणालय संवर्ग के उच्च वर्गीय लिपिक का हुआ जिले के ही अन्य प्रखण्ड में पदासथापन
Revenue sub-inspectors and senior clerks of the Collectorate cadre have been posted in other blocks of the district.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। जिला पाकुड़ के विभिन्न अंचल कार्यालयों में पदास्थापित/ प्रतिनियुक्त राज्स्व उप निरीक्षकों समेत समाहरणालय संवर्ग के भी उच्च वर्गीय लिपिकों का स्थानांतरण की गई है। वही समाहरणालय संवर्ग के उच्च वर्गीय लिपिक बलराम पंडित का स्थानांतरण जिले के ही महेशपुर प्रखण्ड कार्यालय में हुआ है। साथ ही उन्हें प्रखण्ड लिट्टीपाड़ा कार्यालय में भी प्रतिनियुक्त किया गया है। जबकि समाहरणालय संवर्ग के उच्च वर्गीय लिपिक देवेन्द्र प्रसाद सिंह का स्थानांतरण जिला गोपनीय शाखा, पाकुड़ व जिला परिवहन कार्यालय, पाकुड़ में हुआ है। साथ ही वे जिला भू-अर्जन कार्यालय में प्रतिनियुक्ति यथावत है।



