गढ़वा

गढ़वा जिला के भवनाथपुर में थाना परिषद में शांति समिति की बैठक की गई

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

गढ़वा, भवनाथपुर। मोहर्रम पर्व को लेकर भवनाथपुर थाना परिसर शांति समिति की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक गुलाब सिंह ने की।जिसमें शांति और सद्भाव बनाए रखने पर जोर दिया गया। बैठक में प्रखंड प्रशासन और दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और अफवाहों से बचने की अपील की।

भवनाथपुर में मोहर्रम को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन और समाज दोनों प्रतिबद्ध हैं। बैठक में यह स्पष्ट संदेश दिया गया कि मोहर्रम को एकता और सद्भाव की मिसाल बनाकर मनाया जाएगा।
थाना प्रभारी रंजनी रंजन ने कहा कि मोहर्रम आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने दोनों समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की और अफवाहों से बचने का संदेश दिया। प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि ताजिया की ऊंचाई पारंपरिक मानकों के अनुरूप हो और जुलूस मार्गों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में मोहर्रम में डीजे पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा।
बैठक में सीआई इंतखाब आलम ,एएसआई जगबंधु महतो , आशुतोश सिन्हा,भाजपा मण्डल अध्यक्ष सोनाकिशोर यादव, वरुण बिहारी यादव, सुरेश गुप्ता, गोपाल यादव, ब्रजेश सिंह,पूर्व मुखिया अब्दुल्ला अंसारी, सिंदुरिया मुखिया नन्दलाल पाठक, बीडीसी शकील अहमद,अनिल चौबे,उल्फत अंसारी, रहीम अंसारी, मनोज भुइयां सहित दोनों समुदाय के लोग शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button