आमजनों की समस्या से अवगत हुए उपायुक्त, पदाधिकारियों को दिया निर्देश
Deputy Commissioner became aware of the problems of common people, gave instructions to the officials

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त ने जनता दरबार में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर जांचोपरांत यथोचित कार्रवाई को लेकर आश्वस्त किया। आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त मनीष कुमार के द्वारा समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जायेगा। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान जमीन से संबंधित, जॉब कार्ड से संबंधित, शिक्षा विभाग से संबंधित, सड़क से संबंधित मामले एवं विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।



