गोड्डा

हूल दिवस पर झामुमो ने सिदो-कान्हु की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

- एकदिवसीय परिचर्चा व विचार गोष्ठी आयोजित।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
  पथरगामा : प्रखंड अंतर्गत गांधीग्राम स्थित सिद्धो-कान्हो प्रतिमा स्थल पर संथाल विद्रोह के महानायक सिद्धो-कान्हो, चांद-भैरव, फूलो-झानो को याद कर सबों ने हूल दिवस पर संथाल विद्रोह के अमर बलिदानियों सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो सहित सभी वीर-वीरांगनाओं के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। वहीं मौके पर एकदिवसीय परिचर्चा व विचार गोष्ठी होटल मधुवन में आयोजित किया गया। साथ ही गोड्डा जिला अंतर्गत गांधीग्राम, कारगिल चौक, घाघरा बांध व अन्य जगहों में शहीद प्रतिमा स्थल पर जाकर मल्यार्पण कर नमन किया। इस मौके पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शिविर आयोजित हुई। जिसमें सबों ने बारी-बारी से अमर बलिदान हूल विद्रोह के नायक सिद्धों- कान्हो, चांद- भैरव, फूलों- झानो के पराक्रम व जीवन चर्चाएं की गई।
झारखंड के महान क्रांतिवीर सिदो कान्हू जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर नमन किया साथ ही श्रद्धांजलि दे याद कर हूल दिवस मनाया गया। इस मौके पर प्रो० प्रेमनंदन कुमार, जिला अध्यक्ष झामुमो समिति गोड्डा, केंद्रीय समिति सदस्य पुष्पेंद्र टुडू, पूनम देवी महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद् सदस्य, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष विलास मंडल, जिला संगठन सचिव ललिता झा, प्रखंड अध्यक्ष पोड़ैयाहाट अवध किशोर हांसदा सम्मिलित हुए।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष रामचन्द्र मरांडी, प्रखंड सचिव विजय कुमार महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष  राजेश हांसदा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अयोध्या रविदास, यूसुफ अंसारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, जिला सह सचिव संतोष कुमार महतो, जिला सह सचिव शिवम् दुबे,प्रखंड सचिव ठाकुरगंगटी सुबाल मुर्मू, नगर सचिव गोड्डा फ़िरदौस आलम, नगर उपाध्यक्ष सुमन कुमार, पूर्व बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष गोड्डा सदर सोम मरांडी, जिला समिति सदस्य मिनहाज, अंसार आलम, विक्की राजहंस, रमण कुमार, एकलव्य महतो, लम्बोदर महतो, प्रशांत कुमार भगत, प्रकाश मंडल, प्रखंड उपाध्यक्ष सुबोध हेंब्रम, जफर अंसारी, नीलू दे, जिला कमिटी सदस्य संजीव झा, राजेंद्र सिंह पंचायत अध्यक्ष लतौना हबी मुर्मू, पंचायत अध्यक्ष मालनिस्तारा, सुशील टुडू पंचायत अध्यक्ष परसपानी व अन्य पंचायत के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष चिलरा राजीन मुर्मू,अनुज यादव, कमलेश पंजियारा, ओमप्रकाश ठाकुर, राजेंद्र महतो, मनोज भगत व अन्य नेता कार्यकर्ता व पार्टी का पदाधिकारी मौजूद थे।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष प्रो० प्रेमनंदन कुमार ने कहा कि 1855 में सिदो-कान्हु, चांद-भैरव और फूलो-झानो पहली बार अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा आंदोलन किया था। उनके नेतृत्व में 50 हजार आदिवासियों ने संगठित होकर अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक हुल क्रांति का आवाज बुलंद किया था। उन्होंने कहा कि वीर सिदो कान्हू ने ब्रिटिश सत्ता को लोहा मनवाने का काम किया। उन्होंने कहा कि हम सभी को वीर सिदो कान्हू से प्रेरणा लेने की जरूरत है। साथ ही वीर सिदो-कानहो ने केवल अंग्रेजों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि महाजनी प्रथा के विरुद्ध संघर्ष किया, हम सभी उनके बलिदान को कभी नहीं भूला सकते।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button