भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। पीएम नरेंद्र मोदी की माताजी को लेकर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी और पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खैरथल कलेक्टर कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे असहनीय और निंदनीय बताते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह बयान न केवल प्रधानमंत्री की माताजी का अपमान है बल्कि पूरे मातृत्व का अपमान है, जिसे देश की जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। इस विरोध में जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी टिल्लू शर्मा, चित्रा शर्मा राजेश बटवारा अनूप यादव अध्यक्ष मनीष शर्मा ,अशोक डाटा, सुरजीत सरदार, सुभाष जांगिड़, अनील मांधू ,अनुराग कौशिक आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


