मथुरा
बरसात में पानी भराब को लेकर नगर आयुक्त ने किया प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : दोपहर 2 बजे लगातार हो रही बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बन गई। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने भूतेश्वर रेलवे अंडरपास, बीएसए रोड और नया बस स्टैंड अंडरपास की स्थिति देखी। नया बस स्टैंड अंडरपास में एक मिनी ट्रक जलभराव में फंस गई थी। जेसीबी की मदद से उसे सुरक्षित निकाला गया। भूतेश्वर अंडरपास पर 3 स्थायी और 1 अस्थायी पंप सेट लगाए गए हैं। साथ ही 3 ट्रैक्टर पंप भी लगे हैं। नया बस स्टैंड अंडरपास पर 3 स्थायी और 2 अस्थायी ट्रैक्टर पंप से पानी निकाला जा रहा है। नगर आयुक्त ने जल्द से जल्द पानी निकासी के लिए और ट्रैक्टर पंप लगाने के निर्देश दिए। जलभराव वाले इलाकों में वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेड लगाकर रास्ते डायवर्ट किए गए हैं। निगम कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया गया है। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक जल मोहम्मद अनवर ख्वाजा, क्षेत्रीय स्वास्थ्य अधिकारी महेश चंद्र, अवर अभियंता प्रतिभा ओझा और गंगासागर मौजूद थे। साथ ही सफाई निरीक्षक विपिन कुमार, गैराज प्रभारी राजेश यादव और नेचर ग्रीन कंपनी से अभिलाष सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।



