अमरोहा
अमरोहा में लगातार बारिश से जलभराव
सीएचसी कॉलोनी में 4 फीट पानी भरा, कच्चा मकान गिरा; अस्पताल में मरीज परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : पिछले दो दिनों से जारी बारिश से शहर में जलभराव की स्थिति बन गई है। सीएचसी कॉलोनी में चार फीट तक पानी भर गया है। मुन्नी देवी अस्पताल में जलभराव से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव कुदेनी में मजदूर धर्मवीर का कच्चा मकान बारिश के कारण गिर गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना से धर्मवीर को एक लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
शहर के मोहल्ला कोट, बटवाल और बड़ा बाजार में भी जलभराव की स्थिति है। दुकानों के बाहर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है। वाहन चालकों और राहगीरों को जलभराव वाले रास्तों से गुजरना पड़ रहा है।


