रामपुर शाहबाद

शाहाबाद तहसीलदार बने अमित कुमार ने संभाला चार्ज 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद।नवागत तहसीलदार अमित कुमार ने सोमवार के दिन तहसील पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया। फिरोजाबाद जिले के मक्खनपुर निवासी अमित कुमार का स्थानांतरण सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील से रामपुर हुआ था रामपुर में अमित कुमार को शाहबाद तहसील का चार्ज मिला। चार्ज संभालते ही तहसीलदार ने लेखपालों की एक बैठक बुलाई और उनसे ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए गरीबों की समस्याओं को शीघ्र हल करने में प्राथमिकता देने की बात कही। तहसीलदार के अनुसार उनकी प्राथमिकता तालाब, गौशालाएं, नेपियर ग्रास व जन समस्याओं का निस्तारण की रहेगी।सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं को धरातल पर सौ प्रतिशत सफल बनाने की दिशा में वह कार्य करेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button