सिंगरौली

एनटीपीसी विंध्याचल में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 13 जनवरी 2026 को वीवा क्लब में लोहड़ी पर्व पारंपरिक उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए सांस्कृतिक सौहार्द और आपसी एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
नव आरंभ, समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक यह पर्व अपनी पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में  संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख (विंध्याचल),  एम. सुरेश, महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं एडीएम) तथा  रूमा दे शर्मा, मानव संसाधन प्रमुख (विंध्याचल) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सांस्कृतिक संध्या को और भी मनमोहक बनाते हुए  मुकेश कुमार एवं  बी.के. शुक्ला द्वारा प्रस्तुत ग़ज़ल संध्या ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया और उत्सव के माहौल में मधुर रंग भर दिए। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों और उनके परिजनों ने पूरे उत्साह के साथ पर्व का आनंद लिया।
इस प्रकार के आयोजन न केवल टाउनशिप में उत्सवधर्मिता और जीवंतता का संचार करते हैं, बल्कि कार्यस्थल से परे कर्मचारियों के आपसी जुड़ाव और सहभागिता को भी सशक्त बनाते हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button