गोड्डा

सदर अस्पताल गोड्डा में बाइक चोरी का सिलसिला जारी, सीसीटीवी बंद—व्यवस्था पर उठे सवाल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा: अगर आप सदर अस्पताल गोड्डा में बाइक खड़ी करते हैं तो सावधान हो जाइए! एक सप्ताह के भीतर यहां से तीन बाइकें चोरी हो चुकी हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे नाम के हैं, काम के नहीं। अस्पताल परिसर में चारों ओर कैमरे तो लगे हैं, लेकिन रिकॉर्डिंग सिस्टम (डीडीआर) खराब होने के कारण कोई फुटेज नहीं मिल पा रहा है।पीड़ित नीरज कुमार झा ने बताया कि 24 जून 2025 को उनकी बाइक (गाड़ी संख्या JH 17 B 5519) अस्पताल परिसर से चोरी हो गई। हैरत की बात है कि ब्लड बैंक के पास लगे कैमरे के सामने से ही बाइक चोरी हुई, लेकिन न कोई फुटेज मिला और न ही कोई कार्रवाई।स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पिछले कई दिनों से सीसीटीवी सिस्टम दुरुस्त नहीं करवा सका, जबकि एक सप्ताह पहले ही एक बाइक चोरी हुई थी। क्या चोरों को पहले से पता था कि सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है? अगर हां, तो यह लापरवाही नहीं बल्कि सुरक्षा में खुला छेद है।प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन को जल्द से जल्द तकनीकी खामियों को दूर करना चाहिए और बाइक पार्किंग की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए, ताकि आम लोगों की मेहनत की कमाई सुरक्षित रह सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button