अमरोहा

सड़क पर मिलीं एक्सपायर दवाएं और इस्तेमाल की गई सिरिंज

अमरोहा में ग्रामीणों ने बनाई वीडियो, स्वास्थ्य विभाग ने की शिकायत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : रहरा थाना क्षेत्र में स्थित गांव पथरा मुस्तकम से हैदलपुर जाने वाले लिंक मार्ग पर एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां सड़क पर बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाइयां और इस्तेमाल की गई सिरिंज पाई गई हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ प्राइवेट चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालक इस्तेमाल की गई सिरिंज और एक्सपायर दवाइयों को सीधे सड़क पर फेंक देते हैं। इससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
इस स्थिति से जुड़ी एक और चिंताजनक बात यह है कि पशु इन दवाइयों को खा रहे हैं, जिससे वे बीमार पड़ रहे हैं। साथ ही, इस्तेमाल की गई सिरिंज की सुइयां लगने का खतरा भी बना हुआ है।
ग्रामीणों ने इस समस्या को उजागर करने के लिए सड़क पर पड़ी एक्सपायर दवाइयों और सिरिंज का वीडियो बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button